Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी परिसर की मैस में घटिया भोजन परोसने का आरोप
  • पौड़ी

पौड़ी परिसर की मैस में घटिया भोजन परोसने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/11/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में संचालित मैस में घटिया गुणवत्ता का भोजन देने संबंधी आरोप छात्रों लगाए हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन को भी एक शिकायती पत्र छात्रसंघ अध्यक्ष अभिरुचि नौटियाल ने दिया है। इससे पूर्व भी इसी समस्या को लेकर शिकायती पत्र दिए गए थे। वहीं शिकायत के बाद पौड़ी परिसर प्रशासन ने एक कमेटी का गठन करते हुए मामले की जांच सौंपी है। पौड़ी परिसर में संचालित मैस को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष अभिरुचि नौटियाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन को एक शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मैस में छात्रों को घटिया भोजन परोसा जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि मैस को लेकर नई निविदा जारी की जाए, ताकि छात्रों की शिकायत का निस्तारण हो सके। इसी मामले में पूर्व सह सचिव देव कुमार ने भी शिकायत पत्र विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया था। पौड़ी परिसर के कैंप निदेशक डॉ. यूसी गैरोला ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद एक नोटिस संचालक को दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी शिकायत आती रही। जिस पर अब एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी में मैस में खाने वाले छात्रों के साथ ही डीएसडब्ल्यू आदि को शामिल किया गया है। कमेटी दोनों पक्षों को सुनते हुए 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी। कमेटी यहां भोजन की गुणवत्ता भी चेक करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्प्रिंकलर पाइपलाइन सेट की सब्सिडी का दुरुपयोग करने का आरोप
Next: सीएम धामी ने किया पंजीकृत श्रमिकों के आश्रित शिशुओं हेतु प्रदेश में 168 पालना केंद्रों का उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.