
पौड़ी(आरएनएस)। जिला कारागार खांडयूसैंण के पास दो गुलदार दिखाए देने से दहशत बनी हुई है। बीते बुधवार की शाम को जिला कारागार के पास एक साथ दो गुलदार घूमते हुए दिखाए दिए। जिसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां पर एक साथ दो गुलदार दिखाई देने से लोगों में दहशत बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने यहां पर गश्त बढ़ाने की मांग की है। स्थानीय निवासी हरीश, बृजपाल ने बताया कि यहां पर खांडयूसैंण बाजार के साथ ही कई गांव के ग्रामीण शाम को आवाजाही करते है। एक साथ दो गुलदार दिखने से यहां लोगों में दहशत बनी है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं, जेलर डीपी सिंहा ने बताया कि बुधवार की देर शाम को जिला कारागार के पास एक साथ दो गुलदार घूमते हुए नजर आए हैं।

