Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में 31 से रहेगी जय कंडोलिया महोत्सव की धूम
  • पौड़ी

पौड़ी में 31 से रहेगी जय कंडोलिया महोत्सव की धूम

RNS INDIA NEWS 23/05/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। पौड़ी को पर्यटन के नक्शे पर उभारने के लिये तथा पुराना वर्चस्व लौटाने के लिये 31 मई से पौड़ी मुख्यालय में जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, व्यापार सभा व संबंधित विभागों के अफसरों के साथ तैयारी बैठक की। इस दौरान बताया गया कि सात दिवसीय जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव 31 मई से 6 जून तक आयोजित किया जाएगा। 6 से 8 जून तक कंडोलिया मंदिर में वार्षिक पूजन, जागरण व भंडारे का आयोजन होगा। जिलाधिकारी ने महोत्सव की सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने व कंडोलिया मंदिर में वार्षिक पूजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लि संबंधित विभागों के अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि कंडोलिया मंदिर को भी सिद्वबली, नीलकंठ, धारी देवी व ज्वाल्पा जैसा भव्य स्वरूप दिया जाएगा, जिससे यहां भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच सकें, जिससे पर्यटन की अपार संभावनाएं बढ़ सकेंगी। कहा कि पौड़ी मुख्यालय अपने अप्रतिम सौंदर्य के लिए विख्यात है। देवदार, बांज, बुरांस के पेड़ों से घिरा कंडोलिया मंदिर श्रद्धालुओं के साथ ही सैलानियों के लिये भी आकर्षण का केंद्र है। डीएम ने जय कंडोलिया महोत्सव में विभिन्न विभागों को बहुउद्देशीय शिविर में स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। कहा कि सात दिवसीय इस महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने नगर पालिका व व्यापार सभा के पदाधिकारियों से सुझाव मांगे और कहा कि महोत्सव को बड़े स्तर पर आयोजित किए जाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। बैठक में एडीएम अनिल गर्ब्याल, डीडीओ मनविंदर कौर, एसडीएम रेखा आर्या, सीओ सदर त्रिवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में भवनकर में नहीं होगी बढ़ोत्तरी
Next: राशिफल 24 मई

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.