Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में भवनकर में नहीं होगी बढ़ोत्तरी
  • पौड़ी

पौड़ी में भवनकर में नहीं होगी बढ़ोत्तरी

RNS INDIA NEWS 23/05/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। नगरपालिका की बोर्ड बैठक में शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर पालिका पौड़ी के 2025-26 का वार्षिक बजट 24 करोड़ 66 लाख को ध्वनिमत से पारित किया गया। बताया गया कि बीते वर्ष पालिका का वार्षिक बजट 22 करोड़ 66 लाख था। जो तीन करोड़ बढ़ गया। इस दौरान जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव के सफल आयोजन पर विस्तार चर्चा की गई। पालिका सभागार में आयोजित बैठक में बोर्ड ने 2 वाटर टैंक खरीददारी को अनुमोदन दिया। वार्ड स्तर पर निर्माण कार्यों के लिए 10 लाख की सीमा को बढ़ाकर 15 लाख किया गया है। पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने बताया कि बोर्ड बैठक में भवनकर में बढ़ोत्तरी नहीं करने का प्रस्ताव किया गया है। इसके साथ ही आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए 10 कार्मिकों का नाला गैंग गठित किया गया है। जो पूरे बरसात में नालियों की साफ-सफाई का ध्यान रखेगा। कहा पालिका क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पोल नंबरिंग की जाएगी। इस दौरान सदन में किराएदारी, लीज संबंधी शासनादेश के प्रति रोष जताया गया। बैठक में पौडी नगर को पर्यटन के पटल पर लाने के लिए लघु फिल्म का विमोचन किया गया। जिसमें पर्यटन नगरी पौड़ी के सभी धार्मिक व रमणीक पर्यटक स्थलों, होटल रेस्टोरेंटों और प्राकृतिक दृश्यों को फिल्माया गया है। बैठक में सभासद सूरज बिष्ट, शुभम रावत, सुमन, अरविंद रावत, बृजमोहन सिंह, सुमित्रा, संगीता रावत, प्रदीप असवाल, युद्धवीर सिंह रावत, गौरव सागर, रेखा देवी आदि मौजूद रहे। संचालन अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यमुनोत्री में जान जोखिम में डालकर श्रद्धालु लगा रहे डुबकी
Next: पौड़ी में 31 से रहेगी जय कंडोलिया महोत्सव की धूम

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.