Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी जिला अस्पताल में गुलदार की दहशत
  • पौड़ी

पौड़ी जिला अस्पताल में गुलदार की दहशत

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज नागदेव में गुलदार की धमक थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कई मोहल्लों में गुलदार लोगों को दिखाई दे रहा है। वहीं, वन विभाग द्वारा गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है। जिला अस्पताल में भी इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जिला अस्पताल परिसर में गुलदार के घूमने का एक वीडियो डालते हुए इस पर संज्ञान लेने की मांग की है। कहा कि किसी हादसे के होने के बाद ही संबंधित अधिकारी इसका संज्ञान लेंगे। उन्होंने जिला अस्पताल पौड़ी में गुलदार के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में वन्य जानवरों द्वारा किए जा रहे हमलों के शिकार रोज बढ़ते जा रहे हैं। यहां तो मामला जिला मुख्यालय का है और सरकारी अमला बेपरवाह है। जबकि यहीं से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री संबंध रखते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इसका संज्ञान लेने की मांग की है। वहीं, बीती सोमवार की देर शाम को अपर चोपडा में गुलदार आ धमका। जिससे मोहल्लेवासियों में दहशत बढ़ गई। इस दौरान अचानक शहर की बिजली गुल होने से मोहल्लेवासियों की दिक्कतें और भी बढ़ गई। इस दौरान लोगों ने हो हल्ला कर गुलदार को भगाया। वहीं, पौड़ी रेंज नागदेव के रेंज अधिकारी ललित मोहन नेगी का कहना है कि जिला अस्पताल के परिसर में गुलदार के घूमने का यह वीडियो बीते रविवार का है। बताया कि जिला अस्पताल के साथ ही शहर के अन्य स्थानों पर भी गश्त की जा रही है। गुलदार की दहशत को देखते हुए गडोली में पिंजरा लगाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ का जिला अधिवेशन आयोजित, नई कार्यकारिणी का गठन
Next: लाखों की स्मैक संग पटेलनगर पुलिस ने दबोचा तस्कर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.