Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बारातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, राहत एवं बचाव कार्य जारी; मुख्यमंत्री कंट्रोल रूम पहुँच ले रहे अपडेट
  • पौड़ी

बारातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, राहत एवं बचाव कार्य जारी; मुख्यमंत्री कंट्रोल रूम पहुँच ले रहे अपडेट

RNS INDIA NEWS 04/10/2022
WhatsApp-Image-2022-10-04-at-21.03.53-696x420

कोटद्वार। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक दर्दनाक बस हादसा हुआ है। मंगलवार शाम को बारातियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत टिमरी गांव के पास बारात की बस गहरी खाई में गिरने से यात्रियों की चीख पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई है। बस हादसा धुमाकोट से 70 किमी आगे टिमरी गांव के पास हुआ है। मृतकों और घायलों की संख्या का पता नहीं चल पाया है।
हादसे के वक्त बारातियों से भरी बस, लालढांग हरिद्वार से काड़ागांव, पौड़ी जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में 40 के करीब यात्री सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को जनपद हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र से एक बस बारातियों को लेकर बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कांडा के लिए निकली थी।
हादसे की जानकारी मिलते ही लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने इसकी सूचना जिला पुलिस और प्रशासन को दी है। आसपास के थानों से पुलिस टीमों को रवाना कर दिया गया है। विधायक ने बताया कि हरिद्वार जिले के लालढांग क्षेत्र से एक बारात की बस बीरोंखाल के कांडा मल्ला गांव जा रही थी। गांव के पास ही बस खाई में गिर गई। रात करीब 9:30 बजे तक करीब आठ घायलों को स्थानीय ग्रामीण खाई से निकालकर सड़क तक ले आए थे जिन्हें बीरोंखाल सामुदायिक अस्पताल भेजा गया है।
क्षेत्रीय विधायक महंत दिलीप रावत ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही डीएम, एसएसपी को तत्काल एक्शन लेने को कहा। पुलिस-प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है, लेकिन अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू टीम को परेशानी हो रही है। पौड़ी जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और एसएसपी यशवंत सिंह चौहान भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। विधायक रावत ने बताया कि वह स्वयं पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं।
धुमाकोट थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि बस की लाइट अचानक बंद होने पर घटनास्थल के पास के गांवों के लोगों ने ग्रामीणों को फोन से घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कोटद्वार के सीओ जीएल कोहली के नेतृत्व में कोटद्वार से भी पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। रात करीब 9:30 बजे तक आठ घायलों को खाई से निकाल लिया गया। पौड़ी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देर सायं सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौड़ी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारीयों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
बस दुर्घटना के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी वार्ता की तथा स्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घायलों का हर संभव उपचार की व्यवस्था तथा राहत एवं बचाव कार्यों में समन्वय के साथ तेजी लाये जाने के निर्देश दिये है।
मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा डॉ. रणजीत सिन्हा को निर्देश दिये कि आपदा प्रबन्धन तंत्र को निरन्तर सक्रियता से संचालित किया जाए तथा आपदा की स्थिति पर बराबर नजर रखी जाय। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में हुई घटना की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इन दुर्घटनाओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्रौपदी का डांडा-2 में आए हिमस्खलन में फंसकर इसलिए गई प्रशिक्षणार्थी पर्वतरोहियों की जान
Next: फिल्म शूटिंग : पहाड़ी अंदाज में दिखे नाना पाटेकर, देहरादून में कराया सीटी स्कैन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.