Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • द्रौपदी का डांडा-2 में आए हिमस्खलन में फंसकर इसलिए गई प्रशिक्षणार्थी पर्वतरोहियों की जान
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

द्रौपदी का डांडा-2 में आए हिमस्खलन में फंसकर इसलिए गई प्रशिक्षणार्थी पर्वतरोहियों की जान

RNS INDIA NEWS 04/10/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आए हिमस्खलन में 10 ट्रेनी पर्वतारोही की बर्फ के तूफान में फंस कर मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा प्रशिक्षणार्थियों के फंसे हुए हैं। उत्तरकाशी जिले में स्थित द्रौपदी का डांडा टू को फतह करना बेहद जटिल ही नहीं बल्कि चुनौतीपूर्ण भी है। इस चोटी को ट्रैक करने के लिए निम के उन प्रशिक्षणार्थियों को भेजा जाता है जो बेसिक कोर्स पूरा कर लेते हैं।
एडवांस कोर्स में भी 25 दिनों तक विपरीत परिस्थितियों में रहने और कठिन परिस्थितियों में ढलने के बाद ही प्रशिक्षणार्थी इस चोटी की चढ़ाई के लिए निकलते हैं। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पूर्व प्रिंसिपल कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि द्रौपदी का डांडा टू चोटी को फतह करना खासा मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि इस चोटी पर भेजने से पहले प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेन किया जाता है और कई दौर की कठिन ट्रेनिंग दी जाती है। बिना प्रशिक्षण और परिस्थितियों में ढ़ले इस चोटी को फतह करने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि द्रौपदी का डांडा टू चोटी को क्लाइंब करने के लिए डोकरानी बामक ग्लेशियर को बेस कैंप बनाया जाता है और यहां से इस चोटी की चढ़ाई शुरू होती है। डोकरानी बामक ग्लेशियर पहुंचने के बाद तीन दिन की कठिन चढ़ाई के बाद द्रौपदी का डांडा टू चोटी तक पहुंचा जाता है।

नेविगेशन, कम्युनिकेशन में आती है मुश्किल
कर्नल कोठियाल ने बताया कि द्रौपदी का डांडा टू चोटी को फतह करने के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को नेविगेशन, कम्युनिकेशन में खासी मुश्किल आती है। उन्होंने बताया कि एडवांस कोर्स शुरू होने से पहले प्रशिक्षणार्थियों को बर्फ में बचाव के लिए इग्लू बनाने के साथ ही आग जलाने और खाना पकाने आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि निम का एडवांस कोर्स 28 दिन का होता है जिसमें से 25 दिनों तक द्रौपदी का डांडा टू चोटी को फतह करने के लिए प्रशिक्षणार्थियों को तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि 1965 में निम की स्थापना के बाद ही प्रशिक्षणार्थी इस चोटी को फतह कर रहे हैं लेकिन छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कभी इस तरह की घटना नहीं घटी है।

5006 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है द्रौपदी का डांडा टू
कर्नल कोठियाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि द्रौपदी का डांडा टू चोटी 5006 मीटर है और इस परिस्थिति में ट्रैकिंग बेहद जटिल हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस दुघर्टना से बचाव के लिए निम के इंस्ट्रक्टर और प्रशिक्षणार्थी ही सबसे उपयुक्त हैं और जब भी कोई दल द्रौपदी का डांडा टू की चढ़ाई के लिए निकलता है तो बेस कैंप में पहले से ही रेस्क्यू टीम को तैनात रखा जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेशनल गेम्स में अंतिम दिन उत्तराखंड ने स्वर्ण सहित दो पदक जीते
Next: बारातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, राहत एवं बचाव कार्य जारी; मुख्यमंत्री कंट्रोल रूम पहुँच ले रहे अपडेट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.