Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी-देवप्रयाग मोटरमार्ग पर तीन दिनों तक आवाजाही रहेगी ठप
  • पौड़ी

पौड़ी-देवप्रयाग मोटरमार्ग पर तीन दिनों तक आवाजाही रहेगी ठप

RNS INDIA NEWS 20/07/2022
rns featured image new

पौड़ी। पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर 25 जुलाई से तीन दिनों तक आवाजाही पूरी तरह ठप रहेगी। इस दौरान इस मोटर मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों का संचालन पौड़ी-श्रीनगर-देवप्रयाग और पौड़ी-सतपुली-व्यासघाट मोटर मार्गों से किया जाएगा। जिला‌धिकारी पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने निर्देश जारी करते हुए परिवहन विभाग व पुलिस को व्यवस्था में किए बदलाव के तहत यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। रेल विकास निगम की ओर से आगामी 25 से 27 जुलाई तक पौड़ी-देवप्रयाग-गजा-जाजल मोटर मार्ग स्थित किमी 1 पर पुल की भार क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। इस दौरान लाइव लोड टेस्ट के लिए वाहनों का आवागमन बंद किया जाएगा। जिलाधिकारी पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि पुल की भार क्षमता मूल्यांकन कार्य को लेकर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रखना अनिवार्य है। जिसको देखते हुए आगामी 25 से 27 जुलाई तक पूरे ‌तीन दिनों के लिए पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहेगा। उन्होंने बताया कि इस मोटर मार्ग पर संचालित होने वाले वाहनों का संचालन पौड़ी-श्रीनगर-देवप्रयाग और पौड़ी-सतपुली-व्यासघाट मोटर मार्गों से किया जाएगा। डा. जोगदंडे ने बताया कि परिवहन विभाग व पुलिस को इस दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दे दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध निर्माण रोकने की मांग पर सभासदों ने किया पालिका के खिलाफ प्रदर्शन
Next: समस्याओं का तय समय पर निस्तारण प्राथमिकता: टिहरी डीएम

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.