Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पटवारी परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
  • रुद्रप्रयाग

पटवारी परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

RNS INDIA NEWS 11/02/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग स्तर से आयोजित हो रही राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा को लेकर जिले में प्रशासन एवं पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस ने परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर ली है। साथ ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल मूवेबल स्थिति में रहेगा। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि रविवार 12 फरवरी को हो रही परीक्षा के लिए पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न करवाएगी। जनपद के सभी 8 परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। ड्यूटी पर नियुक्त होने वाले सभी पुलिस कार्मिकों को निर्धारित वर्दी में सुबह 8:45 बजे से पूर्व ड्यूटी से संबंधित परीक्षा केंद्रों में मौजूद होने के निर्देश दिए गए हैं। रुद्रप्रयाग पुलिस ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से अपने परीक्षा केन्द्रों में पहुंचे और चेकिंग आदि में पुलिस का सहयोग करें। कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक गैजेट्स, ब्लूटूथ डिवाइस, स्कैनर, मोबाइल, कैलकुलेटर, स्टोरेज डिवाइस, खाद्य पदार्थ, मैग्जीन, किताबें, पेन/बटन हॉल कैमरा, पेपर चिट्स, घड़ियां आदि ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चेकिंग के बाद परीक्षा में अनुचित सामग्री पाए जाने पर पुलिस स्तर से वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा को देखते हुए परीक्षा केंद्रों की परिसीमा में धारा 144 लागू की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में कांग्रेस ने बोला सरकार पर हल्ला
Next: सीएम धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई SOP, पीटने और तेज दौड़ाने पर रोक, ये गतिविधियां प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.