Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में कांग्रेस ने बोला सरकार पर हल्ला
  • रुद्रप्रयाग

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में कांग्रेस ने बोला सरकार पर हल्ला

RNS INDIA NEWS 11/02/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में कांग्रेसियों ने सरकार पर प्रदेश में पेपर लीक मामलों की जांच और युवा बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के दोषियों को कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद और आशा के साथ उत्तराखंड राज्य की मांग की गई थी, उसी राज्य का युवा आज भाजपा सरकार की लाठियों खा रहा है। शनिवार को रुद्रप्रयाग पहुंची कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान यात्रा के उत्तराखंड प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। भर्ती के नाम पर पेपर लीक हो रहे हैं और जब युवा इसके खिलाफ आवाज उठा रहा है तो उस पर लाठियां बरसाई जा रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी ने भारत जोडो यात्रा को लेकर कन्या कुमारी से कश्मीर तक वे जो अश्वेघ प्रतिज्ञा की थी, जिसका समापन कश्मीर के लाल चौक पर किया गया। उसी संदेश को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। कहा कि भाजपा आज पूरे देश में कांग्रेस द्वारा जोड़े गए संसाधनों को खत्म कर रही है। कई बड़े और छोटे उद्योग निजी हाथों बेच दिए गए हैं। जनता महंगाई से त्रस्त है और दो जून की रोटी खाना मुश्किल हो गया है। पूर्व में सांसद प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी ने कहा कि भाजपा हर मुद्दे पर बैक फुट पर रही है। जब भी जन हित की बात आई वह मौन बैठी रही है। पूर्व विधायक मनोज रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, पूर्व जिपंअ लक्ष्मी राणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बुटोला आदि ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं ने भर्ती परीक्षाओं में घोटाले और हाल ही में देहरादून में बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज की जमकर निंदा की गई। कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवा बेरोजगारों का भविष्य दांव पर लगा है। हर तरफ भर्तियों में पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधेरे में चले गया है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, पूर्व विधायक मनोज रावत, ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बुटोला, पूर्व जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शशि नौटियाल, पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र सिंह झिंक्वाण, प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, शांति भट्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, दीपा आर्य, संतोष रावत, बंटी जगवाण, लक्ष्मण रावत, जिपंस नरेंद्र बिष्ट, अजय झिंक्वाण, जसपाल भारती आदि मौजूद थे। सभा का संचालन बंटी जगवाण द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएमओ पौड़ी ने किया सोशल वर्करों को सम्मानित
Next: पटवारी परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.