Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • निलंबित अनुभाग अधिकारी को बलिया लेकर पहुंची एसआईटी
  • हरिद्वार

निलंबित अनुभाग अधिकारी को बलिया लेकर पहुंची एसआईटी

RNS INDIA NEWS 23/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। पटवारी भर्ती परीक्षा एवं जेई-एई प्रश्नपत्र लीककांड के मास्टर माइंड निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर एसआईटी की टीम बलिया यूपी उसके गृह क्षेत्र पहुंची। एसआईटी को उम्मीद है कि आरोपी की निशानदेही पर प्रश्नपत्र लीक प्रकरण से जुड़े साक्ष्य से लेकर प्रश्नपत्र बेचकर वसूली गई रकम बरामद की जा सकती है। इधर, दूसरे मुख्य आरोपी पॉलीटेक्निक शिक्षक राजपाल को लेकर एसआईटी दिन भर लक्सर क्षेत्र में मौजूद रही। एसआईटी ने प्रश्नपत्र लीक कांड के दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया हुआ है। एक आरोपी संजीव चतुर्वेदी की पांच एवं दूसरे आरोपी राजपाल को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों ही प्रश्नपत्र लीककांड के मुख्य आरोपी हैं और दूसरी बार इन्हें रिमांड पर लिया गया है। एसआईटी सूत्रों की मानें तो आरोपियों के कब्जे से प्रश्नपत्र लीक कांड से जुड़े अहम साक्ष्य बरामद किए जा सकते हैं। एसआईटी की एक टीम बुधवार सुबह ही आरोपी संजीव चतुर्वेदी को लेकर बलिया यूपी के लिए रवाना हो गई थी। उसकी निशानदेही पर नकदी बरामद हो सकती है, इसके अलावा दूसरे आरोपी को लक्सर क्षेत्र में ले जाकर एसआईटी ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर कई अहम साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। पूरे मामले में साक्ष्य अहम साबित होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूस के दल ने गंगा से युद्ध समाप्त होने की प्रार्थना की
Next: ओमपुल पर डूबे गाजियाबाद के छात्र का शव मिला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.