Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पटरी से उतरी मालगाड़ी, 3 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल
  • राष्ट्रीय

पटरी से उतरी मालगाड़ी, 3 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल

RNS INDIA NEWS 21/11/2022
rns featured image new

जाजपुर (ओडिशा) (आरएनएस)। ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरेई रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक मालगाड़ी बेपटरी होकर प्लेटफॉर्म तथा प्रतीक्षालय से टकरा गई, जिससे वहां खड़े यात्री उसकी चपेट में आ गए। हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) के अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजकर 44 मिनट पर हुआ, जब कुछ लोग प्लेटफॉर्म पर यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि डांगोवापोसी से छत्रपुर जा रही खाली मालगाड़ी के ‘लोको पायलट (ट्रेन चालक) के अचानक से ब्रेक लगाने से उसके 8 डिब्बे पटरी से उतर गए और प्लेटफॉर्म तथा प्रतीक्षालय से टकरा गए। इससे वहां मौजूद कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए। बचाव अभियान पर नजर रखने वाले जाजपुर के अपर जिलाधिकारी अक्षय कुमार मलिक ने बताया कि कुछ डिब्बे ‘फुट-ओवर-ब्रिज पर जा चढ़े और प्रतीक्षालय तथा टिकट खिडक़ी पर गिर गए। हादसे में एक मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं हादसे में उनके साथ मौजूद ढाई वर्ष का एक बच्चा बाल-बाल बच गया। हादसे में अपनी पत्नी और बेटी खोने वाले व्यक्ति ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें मलबे में और लोगों के दबे होने का संदेह है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में स्टेशन परिसर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए घटना के वीडियो में पटरी से उतरे डिब्बे प्लेटफॉर्म पर नजर आ रहे हैं। कुछ डिब्बों ने ‘फुट-ओवर-ब्रिज के एक द्वार को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि अन्य ने बिजली की तारों को तोड़ दिया। स्टेशन परिसर की कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। वीडियो में मौके पर मौजूद स्थानीय लोग भी मलबा हटाने में मदद करते और उसके नीचे लोगों को ढूंढते नजर आ रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे के अलावा ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ), दमकल सेवाएं और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हैं। ईसीओआर ने मदद के लिए आपात ‘हेल्पलाइन नंबर 8455889905 (कोरेई स्टेशन), 0674-2534027 (भुवनेश्वर) और 0674-2492245 (खुर्दा रोड) जारी किए हैं।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली से घर लौट रहा युवक बना जहरखुरानी गिरोह का शिकार
Next: मथुरा में ट्रॉली बैग में मिली लाश की शिनाख्त हुई, पिता ने की थी हत्या

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.