Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पत्नियों ने पति के साथ रहने के लिए हफ्ते में तीन-तीन दिन बांटे
  • राष्ट्रीय

पत्नियों ने पति के साथ रहने के लिए हफ्ते में तीन-तीन दिन बांटे

RNS INDIA NEWS 16/03/2023
rns featured image new

ग्वालियर (आरएनएस)। ग्वलियर में एक रोचक मामला सामने आया है। कुटुंब न्यायालय में केस पहुंचने से पहले ही काउंसलर ने दोनों पत्नियों के बीच सुलाह करा दी। पत्नियों ने पति के साथ रहने के लिए हफ्ते के तीन-तीन दिन आपस में बांट लिए। रविवार को पति की छुट्टीरहेगी। वह अपनी इच्छा के अनुसार कहीं भी रुक सकता है। पत्नियों का प्रतिबंध नहीं रहेगा। दोनों पत्नियों के साथ पति रह सके, उसके लिए गुरुग्राम में दोनों को एक-एक फ्लैट दिया गया है। पति-पत्नी के बीच सुलह कराने के लिए कुटुंब न्यायालय के काउसंलर हरीश दीवान व उनकी पत्नी बबीता दीवान ने पांच बार काउंसलिंग की। सुलह के लिए दोनों के बीच यह रास्ता निकाला गया। दरअसल रुचि (परिवर्तित नाम) का विवाह 2018 में हुआ था। पति गुरुग्राम में मल्टीनेशनल कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। वेतन के रूप में उसे मोटी रकम मिलती थी। रुचि दो साल तक पति के साथ रही। उनका एक बच्चा भी था। 2020 में रुचि को उसका पति ग्वालियर छोड़ गया, उसके साथ नहीं ले गया। लौटकर पति कंपनी में साथ काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा और उसके बाद उससे विवाह कर लिया। दूसरी पत्नी से भी एक बच्ची हो गई। जब पति पहली पत्नी को गुरुग्राम साथ लेकर नहीं जा रहा था, तब उसने पूरी हकीकत वहां पहुंचकर पता की। गुरुग्राम में पति की दूसरी पत्नी का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद रुचि का पति के साथ विवाद होने लगा। रुचि अपने व बच्चे के लिए भरण पोषण लेने का केस दायर करने कुटुंब न्यायालय में पहुंच गई। कुटुंब न्यायालय में काउंसलर हरीश दीवान से मुलाकात हुई और उन्होंने इस केस की काउंसलिंग की। पत्नी को समझाया कि भरण पोषण में पांच से छह हजार रुपये ही मिलेंगे, पति के साथ रहने का प्रयास करें। उसके बाद मोबाइल से पति से बात की। पति की कानूनी पेंचीदगी व परेशानियों के बारे में बताया गया। वह पत्नी के साथ काउंसलिंग में शामिल हो गया। कानूनी पेंचीदगी को देखते हुए पत्नी को साथ रखने के लिए पति तैयार हो गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हैवानियत! सिर धड़ से अलग, काटे हाथ और फिर रेत में दफना दिया महिला का शव
Next: सीएम धामी ने प्रातः भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों से बातचीत कर उनका हाल चाल जाना

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.