Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमले में पति गिरफ्तार
  • देहरादून

पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमले में पति गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। पारिवारिक कलह में पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को हत्या के प्रयास में गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक नियर एसएसबी कैंप, शीशमझाड़ी निवासी महिला रीना रावत ने पुलिस को 15 सितंबर को एक तहरीर दी। इसमें महिला ने बताया कि उसके पति पंकज रावत पुत्र त्रिलोक रावत ने उस पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला का आरोप है पति ने उस पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच महिला उपनिरीक्षक पिंकी तोमर को सौंपी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पंकज रावत को कैलाश गेट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा हुआ है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: करवाचौथ व्रत को लेकर सजे बाजार
Next: पुरानी पेंशन बहाल की मांग को लेकर दून पहुंची यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.