Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्रेमी को बुलाया घर पर, अचानक पहुंच गया पति, फिर हुआ ये
  • हरिद्वार

फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्रेमी को बुलाया घर पर, अचानक पहुंच गया पति, फिर हुआ ये

RNS INDIA NEWS 28/03/2023
man woman chatting phone mobile


हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में पति के अचानक घर आ धमकने पर पत्नी ने प्रेमी पर ही लूट के मकसद से घर में घुसने का आरोप जड़ दिया। कोतवाली पहुंचने पर जब अनभिज्ञ पति युवक पर लूट का मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाने लगा तब पुलिस ने उसे हकीकत पेश कर दी। जिसके बाद पति चुपचाप वापस घर चला गया। हालांकि पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान काटा। क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता की सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर चंद कदम की दूरी पर रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई थी। 25 वर्षीय महिला से युवक की मैसेज पर रोजाना बातचीत होने लग गई। सोमवार को महिला ने पति के घर न होने पर प्रेमी को घर बुला लिया। हालांकि कुछ देर बाद पति अचानक घर आ धमका। युवक को देखकर अवाक रह गए पति ने जब पूछा तब महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला ने आरोप जड़ा कि उसे बंधक बनाकर युवक घर में लूटपाट करना चाहता था। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस भी दौड़कर पहुंच गई। युवक को कोतवाली लाया गया। पुलिस ने जब पूछताछ की तब युवक ने पूरी सच्चाई बयां कर दी। बकायदा मैसेज पर होने वाली चैटिंग भी पेश कर दी। पुलिस को माजरा समझते देर न लगी। इधर, पति युवक के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गया। पहले तो पुलिस ने उसे समझाना चाहा लेकिन जब वह टस से मस नहीं हुआ तब पुलिस ने उसकी पत्नी का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया। युवक की चैटिंग जब दिखाई तब पति उल्टे पांव अपने घर वापस लौट गया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि युवक का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा को लेकर दिल्ली से पहुंची स्पेशल टीम
Next: मोबाइल झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.