Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पत्नी को तीन तलाक देने पर मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी को तीन तलाक देने पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 08/11/2020
rns featured image new

काशीपुर। दहेज में प्लॉट नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे जिदा जलाने का प्रयास किया। यहीं नहीं दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला हजरत नगर, अल्लीखां निवासी अमरीन परवीन ने महिला हेल्प लाइन में तहरीर देकर कहा कि उसकी शादी 22 अप्रैल 2015 को मोहल्ले के ही निवासी हबीब पुत्र हफीज के साथ हुई थी। उसके एक तीन साल का एक बेटा है और वह अब पांच माह की गर्भवती है। कहा कि शादी में उसके मायके वालों ने हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया था। शदी के बाद ससुराली कम दहेज की मांग कर उसके साथ मारपीट कर मानसिक व शारारिक उत्पीडऩ करने लगे। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में 100 गज का प्लाट की मांग कर रहे हैं। विवाहिता ने बताया कि बीती 3 नवंबर को रात लगभग साढ़े बारह बजे उसके पति व अन्य ससुराल वालों ने 100 गज प्लाट की मांग को दोहराते हुए उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। इसके बाद सास आमना, ननद आसिमा व मेहरीन तथा जेठ नफीस ने उसके पति से कहा कि इसको तीन तलाक देकर मामला खत्म कर दे। तब उसके पति ने षड्यंत्र के तहत अपनी मां, बहन व भाई के उकसाने में उसे तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 498 (ए) व तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुजारी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Next: पार्षद धामी हत्याकांड का मास्टरमाइंड पूर्व सभासद गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.