Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पार्षद धामी हत्याकांड का मास्टरमाइंड पूर्व सभासद गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

पार्षद धामी हत्याकांड का मास्टरमाइंड पूर्व सभासद गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/11/2020
rns featured image new

रुद्रपुर। रुद्रपुर नगर निगम के पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड के मास्टरमाइंड पूर्व सभासद को पुलिस ने रामनगर के पीरूमदारा से गिरफ्तार कर लिया। एक दिन पहले ही पुलिस ने उसके घर पर गैरजमानती वारंट का नोटिस चस्पा किया था। साजिश रचने में शामिल पूर्व सभासद का भाई अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुयी है। रविवार को एसपी सिटी देंवेद्र पींचा ने पूर्व सभासद की गिरफ्तारी का खुलासा किया। बताया कि 12 अक्तूबर को नगर निगम के भदईपुरा वार्ड के पार्षद धामी की सुबह कारसवार बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। लंबी जांच के बाद पुलिस ने अलीगढ़ के राजकुमार नाम के शूटर को गिरफ्तार कर लिया था। जांच में साफ हुआ कि वर्चस्व की लड़ाई के चलते भदईपुरा के ही पूर्व सभासद राजेश गंगवार, उसके छोटे भाई अन्नू गंगवार और सितारगंज के दिनेश शर्मा ने हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इन सबके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद से ऊधमसिंह नगर की सात टीमें पूर्व सभासद और उसके भाई की तलाश में जुटी थीं। एसपी पींचा ने बताया कि शनिवार रात साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व सभासद राजेश गंगवार रामनगर की पीरूमदारा चौकी के पास देखा गया है। इस पर पुलिस की एक टीम तत्काल पीरूमदारा पहुंची और गंगवार को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आयी। एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार को ही पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ एनबीडब्लू की कार्रवाई की थी। इसी दबाव के चलते पूर्व सभासद गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की फिराक में था। जिसकी जानकारी मिलते ही उसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया कि उसके भाई अन्नू गंगवार और एक अन्य आरोपी दिनेश शर्मा की तलाश जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी को तीन तलाक देने पर मुकदमा
Next: आज का राशिफल : 9 नवम्बर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.