Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पत्नी की हत्या में पति पर मुकदमा
  • हरिद्वार

पत्नी की हत्या में पति पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 28/06/2021
rns featured image new

रुडक़ी। गांव दादूबास में पति ने खेत की रखवाली करते हुए अपनी पत्नी गुड्डी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। महिला के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार देर शाम दादूबास गांव में मूंगफली के खेत में रखवाली करते समय पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने पत्नी को चाकू मारकर हत्या कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति नरेश कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। पत्नी की हत्या के बाद नरेश ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसको पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया। जहां अभी उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। भगवानपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि मृतक महिला के पिता की तहरीर के आधार आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही बताया कि अस्पताल से छुट्टी होने के बाद आरोपी नरेश को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर अधिवक्ताओं में रोष
Next: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी को 500 टाइलें दान की

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.