Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • पत्नी की गैरहाजऱी में पुलिसकर्मी के घर आई महिला दोस्त, की ये गंदी हरकतें
  • उत्तर प्रदेश

पत्नी की गैरहाजऱी में पुलिसकर्मी के घर आई महिला दोस्त, की ये गंदी हरकतें

RNS INDIA NEWS 01/10/2022
rns featured image new

मुरादाबाद (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक जवान को हरियाणा की महिला ने ‘हनी ट्रैप’ का शिकार बनाकर जवान का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे चार लाख रुपये ऐंठ लिये। पीडि़त पुलिसकर्मी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि मुरादाबाद में तैनात पुलिसकर्मी से फेसबुक पर युवती से दोस्ती होने के बाद वह कुछ समय पहले उसकी पत्नी की गैरहाजरी में उसके घर आयी। युवती ने सिपाही का एक अश्लील वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर सिपाही से चार लाख रुपये भी ऐंठ लिये। इसके बाद भी युवती ने सिपाही से पैसों की मांग की तब पीडि़त सिपाही ने इसकी जानकारी अपनी पत्नी को दी। सिपाही की पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दजऱ् कर लिया।
जिले के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 2011 बैच का उत्तर प्रदेश पुलिस का यहां तैनात संदीप कुमार सपरिवार पुलिस लाइन में रहता है। सिपाही की पत्नी राखी ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2016 में उसके पति संदीप के फेसबुक पर रितिका रोहिल्ला नाम की महिला जुड़ी थी। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों के बीच बातचीत के दौरान घनिष्ठता हो गई थी। मूल रूप से हरियाणा में झज्जर जिले में बिठला की निवासी आरोपी महिला फिलहाल अपने पति के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर में रह रही है।
इस बीच हील ही में सिपाही संदीप की पत्नी की गैरहाजिरी में फेसबुक फ्रेंड बनी महिला अचानक पुलिस लाइन स्थित उसके आवास पर आ गई। आरोप है कि सिपाही को उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में सिपाही के अश्लील फोटो ले लिए। इसके बाद वह संदीप की 03 तोला सोने के जेवर और 45 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। बाद में सिपाही को ब्लैकमेल करने की गरज से उसका वीडिओ वायरल करने की धमकी देकर आरोपी महिला ने अपने पति के साथ मिलकर संदीप से समय समय पर 4 लाख रुपये ऐंठ लिये। महिला की पैसों की मांग बढ़ कर अब 10 लाख रुपये तक पहुंचने पर संदीप ने अपनी पत्नी के सहयोग से पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करायी। सिविल लाइंस थाने में सिपाही संदीप की पत्नी रेखा की तहरीर के आधार पर आरोपी महिला रितिका और उसके पति जयभगवान रोहिल्ला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस के लिए सिरदर्द बना राजस्थान, गहलोत गुट के विधायकों का हाईकमान को अल्टीमेटम- वापस नहीं लेंगे इस्तीफा
Next: दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर 25 अक्टूबर से बिना पीयूसी सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा फ्यूल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.