Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कांग्रेस के लिए सिरदर्द बना राजस्थान, गहलोत गुट के विधायकों का हाईकमान को अल्टीमेटम- वापस नहीं लेंगे इस्तीफा
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस के लिए सिरदर्द बना राजस्थान, गहलोत गुट के विधायकों का हाईकमान को अल्टीमेटम- वापस नहीं लेंगे इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 01/10/2022
rns featured image new

जयपुर (आरएनएस)। कांग्रेस के लिए राजस्थान की राजनीति सिरदर्द बनती जा रही है। यहां सियासी संकट अभी तक बरकरार है। अशोक गहलोत ने भले ही यह कहा है कि उनके लिए पद कोई मायने नहीं रखता और वह पार्टी को मजबूत बनाना चाहते हैं, लेकिन उनके विधायकों ने एक बार फिर हाईकमान को चुनौती दे दी है। इन बागी विधायकों की तरफ से एक अल्टीमेटम जारी किया गया है। इसमें विधायकों ने साफ कर दिया है कि दिल्ली से जब तक अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री पद पर रहने का ऐलान नहीं होगा, तब तक वे अपनी इस्तीफा वापस नहीं लेंगे।
हालांकि अशोक गहलोत और सचिन पायलट की लड़ाई पर पार्टी आलाकमान ने अभी फैसला करना है। पार्टी का कहना है कि सोनिया गांधी राजस्थान के मुख्यमंत्री के बारे में एक-दो दिन में फैसला ले लेंगी। वहीं अगर कांग्रेस हाईकमान गहलोत के खिलाफ फैसला लेता है तो सरकार अल्पमत में आ सकती है। इस समय सभी की निगाहें राजस्थान पर टिकी हैं।
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी हाईकमान अशोक गहलोत के नाम पर विचार कर रहा था। ऐसे में उनकी जगह राजस्थान के सीएम पद पर सचिन पायलट की ताजपोशी किए जाने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। इस संबंध में पार्टी की तरफ से मल्लिकार्जुन खडग़े और अजय माकन को जयपुर भेजा गया था। दोनों ऑब्जर्वर को विधायक दल की बैठक लेना था लेकिन उससे पहले ही गहलोत समर्थक विधायकों ने मंत्री शांति धारीवाल के घर एकत्रित होकर सामूहिक इस्तीफे पर हस्ताक्षर कर दिए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनजीटी ने पैनल से कहा, उत्तराखंड के आश्रम से हुए कथित नदी प्रदूषण की जांच करें
Next: पत्नी की गैरहाजऱी में पुलिसकर्मी के घर आई महिला दोस्त, की ये गंदी हरकतें

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.