Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर थाने आत्मसमर्पण करने पहुंचा शख्स, बोले- यह देखो मैंने क्या किया
  • राष्ट्रीय

पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर थाने आत्मसमर्पण करने पहुंचा शख्स, बोले- यह देखो मैंने क्या किया

RNS INDIA NEWS 11/12/2023
rns featured image new

अनुगुल (आरएनएस)। ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसका कटा हुआ सिर लेकर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार ओडिशा के नयागढ़ जिले के बनिगोचा थाना क्षेत्र के बिड़ापाजू गांव में रहने वाले अर्जुन बाग नाम के व्यक्ति को उसकी 30 वर्षीय पत्नी धरित्री के दूसरे आदमी के साथ संबंध के बारे में पता चला। इसके बाद दंपती में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। शनिवार को भी अर्जुन और उसकी पत्नी के बीच जोरदार बहस हुई। जिसके बाद गुस्साए अर्जुन ने एक धारदार हथियार उठाया और पत्नी की हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद अर्जुन ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और कटे हुए सिर को एक बैग में रखकर पुलिस स्टेशन पहुंच गया। इसके बाद अर्जुन ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया और कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो साहब, यह देखो मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है। पुलिस भी इस वीभत्स घटना से सन्न रह गई।
पुलिस ने कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया और फिर उसका सिर काट कर थाने ले आया। बनिगोछा पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण दंडसेना ने कहा कि हमने घटनास्थल से बिना सिर वाला धड़ भी बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हम आरोपी के आस पड़ोस और सगे संबंधियों से पूछताछ करने के साथ मामले की जांच कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्ञानवापी से मस्जिद हटाने के लिए मुकदमा दायर करने वाले हरिहर पांडेय का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Next: गुरुग्राम में नाबालिगा से दरिंदगी की हदें पार : हथोड़े से मारा, कुत्ते से कटवाया; नग्न कर बनाई वीडियो

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.