Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गुरुग्राम में नाबालिगा से दरिंदगी की हदें पार : हथोड़े से मारा, कुत्ते से कटवाया; नग्न कर बनाई वीडियो
  • राष्ट्रीय

गुरुग्राम में नाबालिगा से दरिंदगी की हदें पार : हथोड़े से मारा, कुत्ते से कटवाया; नग्न कर बनाई वीडियो

RNS INDIA NEWS 11/12/2023
rns featured image new

गुरुग्राम (आरएनएस)। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-57 क्षेत्र में एक परिवार के सदस्यों द्वारा 13 वर्षीय घरेलू सहायिका को कथित तौर पर हथोड़े से पीटने, कुत्ते से कटवाने और उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार जिस घर में लडक़ी काम करती थी, उस परिवार की महिला अक्सर लडक़ी को लोहे की रॉड और हथौड़े से पीटती थी। जबकि महिला के दो बेटों ने लडक़ी को निर्वस्त्र किया, उसका वीडियो बनाया और उसे गलत तरीके से छुआ। आरोपी परिवार ने घरेलू सहायिका को बंधक बनाया था। पीडि़ता को उसकी मां ने शनिवार को मुक्त कराया।
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी को 48 घंटे में केवल एक बार खाना दिया जाता था और उसके मुंह पर टेप लगा दिया जाता था ताकि वह शोर न मचा सके। सेक्टर 51 महिला पुलिस थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि लडक़ी के नियोक्ता उसके हाथों पर तेजाब डालते थे और किसी को इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे। लडक़ी की मां ने बताया कि उसने 27 जून को पास के इलाके में वाहन साफ करने वाले एक व्यक्ति की मदद से अपनी बेटी को सेक्टर 57 निवासी शशि शर्मा के घर पर काम दिलाया था। लडक़ी के उनके साथ रहने और 9,000 रुपये मासिक वेतन देने की बात तय हुई थी, लेकिन यह राशि लडक़ी की मां को केवल दो महीने ही दी गई।
पीडि़ता की मां ने कहा, ‘मैं कई बार अपनी बेटी से मिलने गई लेकिन न तो उससे मिलने दिया गया और न ही फोन पर बात करने दी गई।’ पुलिस ने कहा कि आरोपी परिवार के तीनों सदस्यों पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 10 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर थाने आत्मसमर्पण करने पहुंचा शख्स, बोले- यह देखो मैंने क्या किया
Next: अगर पत्नी 18 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र की है तो वैवाहिक बलात्कार ‘अपराध’ नहीं : हाईकोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.