Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पत्नी की पीटकर हत्या करने का आरोपी पूर्व फौजी गिरफ्तार
  • नैनीताल

पत्नी की पीटकर हत्या करने का आरोपी पूर्व फौजी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/06/2021
rns featured image new

नैनीताल। ओखलकांडा ब्लॉक के घरता गांव निवासी पूर्व फौजी को राजस्व पुलिस की टीम ने घर के पास लगे जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 19 जून को पत्नी की हत्या की करने के बाद मौके से फरार हो गया था। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। तहसीलदार तान्या रजवार ने बताया कि घरता मल्ला गांव निवासी पूर्व फौजी सतीश पुरी के खिलाफ शराब के नशे में पत्नी बसंती देवी उर्फ बीना (33) की पीटकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज था। मायके की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस की टीम विभिन्न जगहों पर लगातार दबिश दे रही थी। बताया कि बीते रविवार की रात कानूनगो नारायण लाल वर्मा, पटवारी मो. शकील और पूरन गुणवंत ने हत्यारोपी पूर्व फौजी को घर के पास लगे जंगल से गिरफ्तार किया। बता दें कि 19 जून को सतीश ने शराब के नशे में पत्नी की पीटकर हत्या कर दी थी। जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई थी। मामले में महिला के मायके वालों ने राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब का आदी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जसपुर में विरोध करने वाले ग्रामीणों ने एसडीएम के पहुंचने पर लगवाये टीके
Next: नैनीताल घूमने आए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व भारतीय राजनयिक का निधन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.