Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पटियाला नहर में बहे शांतिपुरी के सैनिक का शव 72 घंटे बाद बरामद
  • ऊधम सिंह नगर

पटियाला नहर में बहे शांतिपुरी के सैनिक का शव 72 घंटे बाद बरामद

RNS INDIA NEWS 21/09/2022
default featured image

रुद्रपुर। बीते रविवार को पटियाला के इंदिरा कैनाल नहर में बहे डिप ऑर्डिनेंस यूनिट पटियाला में तैनात शांतिपुरी निवासी सैनिक भुवन चंद्र भट्ट (31) पुत्र हरीश दत्त भट्ट का शव लगातार 72 घंटे की सघन खोजबीन के बाद मंगलवार देर रात को सेना को नहर से बरामद हुआ है। घर के इकलौते बेटे का मृत शव बरामद होने के बाद से उसे तलाशने पटियाला यूनिट पहुंचे दिवंगत आर्मी जवान भुवन की मां ईश्वरी देवी, पिता हरीश दत्त भट्ट, पत्नी पूजा भट्ट एवं बड़ी बहन कुसुम भट्ट गहरे सदमे में हैं। वह बीते तीन दिनों से ईश्वर से यही प्रार्थना कर रहे थे कि उनका बेटा उन्हें सकुशल मिल जाए, लेकिन नीयती को कुछ और ही मंजूर था। मंगलवार देर रात को सैनिक भुवन का शव पटियाला के कैनाल नहर से सेना ने बरामद कर लिया। वहीं भुवन का शव बरामद होने की सूचना मिलते ही उनके शांतिपुरी जवाहरनगर स्थित आवास पर ग्रामीणों व नाते रिश्तेदारों का जमावड़ा शुरू हो गया है। घर पर गमगीन माहौल है और गांव मोहल्ले के लाडले सैनिक भुवन की मौत की खबर सुन पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने बताया कि भुवन का पार्थिव शरीर पटियाला से चल चुका है जो गुरुवार को प्रातः शांतिपुरी जवाहरनगर पहुंचेगा। परिजनों ने बताया कि सैनिक भुवन का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर में रानीबाग स्थित चित्र शीला घाट पर सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत भिक्षावृत्ति व बालश्रम में लगे 03 बच्चों का अल्मोड़ा पुलिस ने स्कूल में करवाया दाखिला
Next: गाली-गलौज कर रहे पर्यटकों और स्थानीय युवकों में हुई मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.