Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारा
  • पौड़ी

पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारा

RNS INDIA NEWS 30/01/2022
default featured image

पौड़ी। पौड़ी में थाना पैठाणी क्षेत्र के कुटकंडई गांव में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पत्नी पर हमले की वजह के सही कारणों का पता नहीं चल पाया हालांकि प्रारंभिक जांच में आपसी झगड़ा वजह मानी जा रही है। घटना शनिवार रात की बताई गई है। मौके पर फोरेसिंक टीम को बुलाते हुए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पौड़ी के सीओ प्रेम लाल टम्टा ने बताया कि तहसील चाकीसैंण के गांव कुटकंडई निवासी जसवीर सिंह ने शनिवार रात को अपनी पत्नी अर्चना देवी (24 साल) पर चाकू से हमला कर दिया। जसवीर गांव के पास में ही किराए की दुकान चलाता है और शनिवार को अर्चना पर दुकान में ही उसने चाकू से हमला बोल दिया। उस वक्त वहां और कोई नहीं था।

घटना के बारे में जसवीर ने ही अपने बड़े भाई को बताया। मौके पर जब पुलिस और ग्रामीण पहुंचे तो अर्चना की मौत हो चुकी थी और उसका शव खून से सना दुकान के अंदर ही पड़ा था। सीओ ने बताया कि चाकू से जांघ पर हमला किया गया, समय से अर्चना को अस्पताल भी नहीं ले जाया गया। घटना की सूचना पर महिला के मायका पक्ष भी यहां पहुंचा। अर्चना के पिता गबर सिंह निवासी ईडा ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि नवंबर 2015 में अर्चना की शादी हुई थी और और उसके दो बेटे हैं।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करते हुए श्रीनगर से फोरेंसिक टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए पौड़ी भेजा है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी पैठाणी प्रताप सिंह सहित राजस्व पुलिस भी शामिल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दशकों पुराने चाय, कॉफी, मसाला कानूनों को निरस्त करने की तैयारी में मोदी सरकार
Next: सोमवार से खुलेंगे 10वीं से 12वीं तक के स्कूल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.