Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर की हत्या
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर की हत्या

RNS INDIA NEWS 20/04/2023
knife murder blood

विकासनगर। कालसी तहसील के फटेऊ गांव में धारदार हथियार से गला रेत कर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार कालसी के नेतृत्व में राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति गजेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया। महिला के शव के पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। तहसीलदार का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। बताया कि आरोपी पति ने हत्या करना स्वीकार किया है।

आरोपी ने चार साल पूर्व की थी दूसरी शादी
गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे तहसील प्रशासन को फटेऊ गांव में एक महिला की हत्या होने की सूचना मिली। जिस पर तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पता चला कि फटेऊ गांव निवासी गजेन्द्र सिंह चौहान ने चार साल पहले दूसरी शादी की थी। गजेन्द्र गुरुवार को अपने घर पर पत्नी गुड्डी देवी (35) वर्ष व ढाई साल की बेटी के साथ मौजूद था। किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गयी। जिस पर गजेन्द्र सिंह गुस्से में आकर घर से बाहर आया जबकि गुड्डी देवी अपनी बेटी के साथ सो गई। इसी बीच गजेन्द्र सिंह धारदार हथियार लेकर घर में घुसा और पत्नी की गर्दन रेत कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग गया।

मां की हत्या के बाद चिल्ला उठी बेटी
मां की हत्या के बाद बच्ची की नींद टूट गई। इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर हत्यारोपी गजेंद्र सिंह के छोटे भाई उदयवीर सिंह की पत्नी जैसे ही घर के अंदर घुसी तो जेठानी गुड्डी देवी का खून से लथपथ शव दिखाई दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उदयवीर सिंह भी घर के अंदर गया। बाद में उसने सूचना गांव के लोगों को दी। सूचना मिलने पर तहसीलदार सुशीला कोठियाल के नेतृत्व में राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। तहसीलदार कालसी सुशीला कोठियाल ने बताया कि मृतक महिला के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को गांव के समीप जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बताया कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने की बात सामने आयी है। कहा कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक मोतीलाल जिन्नाटा, भेपालदास, प्यारे लाल शर्मा, साधूसिंह चौहान, मीनाक्षी व शिवानी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राजभवन से किया अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, नैनीसैंण चमोली के ‘प्लेटिनम जुबली’ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअली प्रतिभाग
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.