Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पति के खिलाफ तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

पति के खिलाफ तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 07/05/2023
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने अपने पति पर शादी के बाद से मारपीट, दहेज उत्पीड़न करने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। महिला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है। जिस पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीडन व मुस्लिम विवाह अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है। सहसपुर निवासी महिला ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसकी शादी नवाब खान पुत्र अख्यतर खान निवासी शंकरपुर हुकूमतपुर से हुई थी। शादी के बाद से पति दहेज के लिए उसका मानसिक उत्पीड़न करता आ रहा है। यही नहीं आरोपी पति लगातार उसके साथ मारपीट कर गाली गलौज करता है और आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। जिस पर उसने पुलिस हेल्प लाइन में भी अपील की। लेकिन आरोपी पति समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ और लगातार दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर मारपीट करता आ रहा है। अब आरोपी पति ने उसको तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है। जिसके बाद वह मायके में ही अपना जीवन यापन कर रही है। कब तक मायके में जीवन यापन करती रहेगी। आरोपी पति ने उसका जीवन बर्बाद कर रख दिया। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई ओमवीर सिंह को सौंप दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी में चल रहे अवैध निर्माण पर रोक लगाई
Next: तमंचे के साथ डीजे पर नाचने वाला पहुंचा हवालात

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.