Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पतंजलि समूह 5 वर्षों में लाएगा 4 नए आईपीओ
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

पतंजलि समूह 5 वर्षों में लाएगा 4 नए आईपीओ

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
patanjali

नयी दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि पतंजलि की आगामी पांच वर्षों में चार नये सार्वजनिक शेयर निर्गम लाकर कुल पांच कंपनियों को शेयर बाजार की सूची में शामिल करने की योजना है। बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि फूड्स लिमिटेड के बाद चार कंपनियों पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि वैलनेस, पतंजलि मेडिसिन और पतंजलि लाईफस्टाइल का आईपीओ लाया जाएगा जिससे ये बाजार की सूची में शामिल हो जाएंगी। इन पांचों कंपनियों का बाजार मूल्य पांच लाख करोड़ रहने का लक्ष्य है जिसकी योजना पर काम किया जा रहा है।
योगगुरु ने कहा कि सरकार की हाल ही में देश को खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शुरू किए गए राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम के तहत पतंजलि फूड्स देश के 11 राज्यों के 55 जिलों में 15 लाख एकड़ से ज्यादा भूमि पर पाम वृक्षारोपण करेगा। उन्होंने दावा किया कि पतंजलि पाम तेल वृक्षारोपण में देश की सबसे बड़ी कंपनी होगी। इससे पांच से सात वर्ष में करीब दो हजार करोड़ रुपये का सालाना कारोबार करने का लक्ष्य रखा गया है।
योगगुरु ने कहा कि गत 31 अगस्त को पतंजलि फूड्स ने अरुणाचल प्रदेश की पहली तेल पाम प्रक्रमण मिल का शिलान्यास कर दिया और नौ जिलों में 38,000 हेक्टेयर जमीन पर पाम तेल वृक्षारोपण शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा कि पतंजलि समूह का टर्नओवर अभी 40,000 करोड़ रुपये है और इसे आगामी पांच से सात वर्षों में 1,00,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घट गई गौतम अडानी की दौलत
Next: गोदरेज प्रॉपर्टीज ने हासिल किया 1,200 करोड़ रुपये की बिक्री का रिकॉर्ड

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.