Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पशुबलि के लिए लाए गए 2 बकरे वापस लौटाए
  • अल्मोड़ा

पशुबलि के लिए लाए गए 2 बकरे वापस लौटाए

RNS INDIA NEWS 19/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। गायत्री परिवार अल्मोड़ा के सदस्यों द्वारा चितई स्थित श्री गोलू मंदिर में नवरात्रि की पंचमी तिथि को भी पशुबलि के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया गया। श्रद्धालुओं को मंदिरों में पशु बलि पर पूर्ण रोक संबंधी उच्च न्यायालय के आदेशों से अवगत कराया तथा फल, फूल, नारियल से सात्विक पूजा की अपील की गई। गायत्री परिवार वालों ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे कुप्रथा से धन बचाकर मंदिर के शौचालयों आदि में स्वच्छता व जल की व्यवस्था में सहयोग करके पुण्य अर्जित कर सकते हैं। लिए शुद्ध पेयजल की में सहयोग कर सकते हैं। गायत्री परिवार की डॉ० मीनाक्षी पाण्डेय ने कहा कि बलि की अपेक्षा नारियल अर्पित करना सब से पुण्यदायी है। भविष्य की पीढ़ी को संस्कारवान बनाने हेतु मंदिरों को पशुबलि की कुप्रथा से पूरी तरह मुक्त करने हेतु जागरुक जनता को आगे आना चाहिए। ग्राम मल्ली रियूनी, मजखाली के आनन्द सिंह अधिकारी पशुबलि के लिये लाए गए दो बकरों को वापस ले गए। उन्होंने यह भी संकल्प किया कि वे अपने गाँव-क्षेत्र में पशुबलि के खिलाफ जनजागरण करेंगे और उनके गाँव से अब कोई भी भविष्य में पशुबलि हेतु मंदिर में बकरा नहीं लाएंगे। जनजागरण हेतु सरोज भट्ट, प्रेमा काण्डपाल डॉ. नेगी, निर्मला अधिकारी, बलवन्त अर्जुन नेगी, पूरन चन्द्र काण्डपाल, भीम सिंह अधिकारी, मीनाक्षी पाम, ममता बिष्ट, डॉ0 जे. सी. दुर्गापाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीडब्लूडी डिप्लोमा इंजीनियर संघ की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा
Next: छात्रों में जमकर चले लात घूंसे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.