Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • पर्यटकों की पसंद बनी मंडुआ और झंगोरे की खीर
  • चमोली

पर्यटकों की पसंद बनी मंडुआ और झंगोरे की खीर

RNS INDIA NEWS 05/02/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  देर से सही पहाड़ों पर हिमपात होने से जहां पहाड़, गांव और पर्यटक स्थल बर्फ से लकदक हो गए हैं। वहीं बर्फ के साथ प्रकृति का आनन्द लेने के लिए पर्यटक भी एक बार फिर से पहाड़ों की ओर आने लगें हैं। पर्यटक न सिर्फ बर्फ, पहाड़ों का सौंदर्य देखने बल्कि इस ठंड में पहाड़ के पारम्परिक भोजन और व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं। पहाड़ों के पयर्टक स्थलों के होटलों, पेइंग गेस्ट हाउसों, अतिथि गृहों में रुकने वाले पर्यटक, पर्वतारोही, ट्रैकर्स अपने भोजन की डिमांड में मिलेट से जुड़ी मंडुआ गेहूं की मिक्सड रोटी, गहत की दाल, भांग के बीजों की चटनी, झंगोरे की खीर, पहाड़ी मूली की थ्यच्वाणी सहित अन्य ठेठ ग्रामीण शैली के भोजन को प्राथमिकता दें रहे हैं।
पर्यटक पहुँच रहे औली  :  औली इस समय बर्फ से लकदक है। तकरीबन 3000 से लेकर 4000 पर्यटक औली से लेकर अगले अलग-अलग पर्यटक स्थलों पर आए हैं। औली में होटल व्यवसाय से जुड़े नागेन्द्र सकलानी, विजय आदि बताते हैं पर्यटकों की डिमांड में पहाड़ी मिलेट के भोजन की डिमांड बढ़ी है। मंडवे की रोटी, गहत की दाल, झंगोरे की खीर आदि की खूब मांग है। वहीं नन्दा देवी राजजात यात्रा मार्ग और आली बुग्याल सहित अन्य पर्यटक स्थलों वाले बुग्याली इलाकों के गांव वाण, लोह जंग, ग्वालदम में भी पेइंग गेस्ट हाउसों में आने वाले पर्यटकों को भी पहाड़ी मिलेट के भोजन अच्छे लग रहें हैं। वाण में पेइंग गेस्ट हाउस संचालित कर रहे हीरा सिंह बिष्ट गढ़वाली कहते हैं कि पहाड़ मिलेट के भोजन और व्यंजन पर्यटकों की पसंद बन गए हैं। कंडाली का साग, भांग के बीजों और तिल की चटनी, फांणू, चौंसा, भट्ट सोयाबीन की चुरक्वाणी आदि भोज्य पदार्थ पर्यटकों की पसंदीदा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अग्रवाल दंपत्ति को कांग्रेस ने किया 6 साल के लिए निष्कासित
Next: गुलदार के हमले के बाद खिर्सू ब्लॉक के 130 स्कूल बंद

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.