Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अग्रवाल दंपत्ति को कांग्रेस ने किया 6 साल के लिए निष्कासित
  • देहरादून

अग्रवाल दंपत्ति को कांग्रेस ने किया 6 साल के लिए निष्कासित

RNS INDIA NEWS 05/02/2024
rns featured image new

अग्रवाल दंपत्ति बोले पहले ही दे दिया था इस्तीफा

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस ने प्रदेश मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल और परवादून अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल को कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासन पर अग्रवाल दंपत्ति ने कहा कि उन्होंने पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठाने वालों और श्रीराम को न मानने वालों के साथ अब नहीं रहा जा सकता था। सोमवार सुबह तक सभी जगह ये सूचना फैल गई थी कि अग्रवाल दंपत्ति दोपहर में भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने सुबह 11 बजे अग्रवाल दंपत्ति को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया। प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने पार्टी विरोधी गतिविधियों, केन्द्रीय नेतृत्व के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।  बिष्ट ने कहा कि दोनों लोगों ने पहले 26 जनवरी जैसे महत्वपूर्ण पर्व और उसके बाद चार फरवरी को पछुवादून जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक से दूरी बनाए रखी। इसी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के दून में हुए सम्मेलन के दौरान भी केन्द्रीय नेतृत्व से अभद्रता की।
उधर, लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि आज पूरा देश प्रभु श्रीराम मय है। ऐसे में अब प्रभु श्रीराम को न मानने वालों के साथ रहना मुश्किल हो गया था। कांग्रेस आम जन की भावनाओं को समझ ही नहीं पा रही है। विदित है अग्रवाल पहले भाजपा में रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल करने वालों पर मुकदमा होगा
Next: पर्यटकों की पसंद बनी मंडुआ और झंगोरे की खीर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.