Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • पर्यटकों के लिए पहली अप्रैल को खुलेगा गंगोत्री नेशनल पार्क
  • उत्तरकाशी

पर्यटकों के लिए पहली अप्रैल को खुलेगा गंगोत्री नेशनल पार्क

RNS INDIA NEWS 31/03/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी।  भारत चीन सीमा से सटे गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट सैलानियों के लिए शनिवार को विधिवत खोल दिए जाएंगे। सैलानी 30 नवम्बर तक पार्क क्षेत्र का दीदार कर सकेंगे। यह तीसरा अवसर होगा जब गंगोत्री नेशनल पार्क के कपाट देश-विदेश के सैलानियों के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से पहले खुल रहे हैं। गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 22 अप्रैल को अक्षय तृतीय के पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।
गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक रंगनाथ पांडेय ने बताया कि शनिवार को गंगोत्री से दो किमी. आगे स्थित कनसू बैरियर कार्यालय में विधिवत पूजा अर्चना के बाद सुबह दस बजे गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट विधिवत रूप से खोले जाएंगे। पांडेय ने बताया कि मां गंगा का उद्गम स्थल गोमुख गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में ही है, जो कनखू बैरियर से 22 किलोमीटर दूर है। इसके आसपास तपोवन, नंदनवन, कालिंदी पास के साथ शिवलिंग, भागीरथी प्रथम, द्वितीय, तृतीय सहित अनाम चोटियां हैं, जो ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के शौकीनों को अपनी ओर आर्कषित करती हैं। इनके दीदार करने के लिए प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। वहीं दूसरी ओर नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रताप सिंह पंवार ने बताया कि गंगोत्री नेशनल पार्क का गेट शानिवार को सैलानियों के लिए खुल जाएगा। इसके बाद ट्रैकिंग और पर्वतारोहण का शौक रखने वाले पर्यटक आगामी 30 नवम्बर तक यहां का दीदार कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून, मसूरी में बारिश, जनजीवन प्रभावित
Next: केदारनाथ में फिर हुई बर्फबारी, दिक्कतें बढ़ीं

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.