Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन मंत्री महाराज ने की पर्यटन उद्योगों को साथी एप से जुडऩे की अपील
  • देहरादून

पर्यटन मंत्री महाराज ने की पर्यटन उद्योगों को साथी एप से जुडऩे की अपील

RNS INDIA NEWS 26/10/2020
satpal maharaj

देहरादून। प्रदेश सरकार उत्तराखंड में पर्यटन व अन्य गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए उद्योगों को साथी एप से जोडऩे पर जोर दे रही है। अभी तक पर्यटन से जुड़ी 320 इकाइयां इसके लिए पंजीकरण कर चुकी हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सभी हितधारकों को इससे जुडऩे की अपील की है। केंद्र सरकार द्वारा कुछ समय पूर्व साथी (आतिथ्य उद्योग के लिए मूल्यांकन, जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए प्रणाली) एप की लांचिंग की। इस एप में संबंधित उद्योग के संबंध में पूर्ण जानकारी होती है। यह पहल वर्तमान में होटल, रेस्तरां व होमस्टे पर लागू है। साथी एप को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। इसमें कोरोना के दिशा-निर्देशों का सही तरीके से पालन करने के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन की सुविधा है। क्षमता निर्माण होटल व्यवसायी, रेस्तरां और अन्य लोगों की क्षमता बढाने में मदद करेगा। सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि साथी एप के जरिये कोरोना के माहौल के बीच आतिथ्य उद्योग की चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी। महाराज ने कहा कि वे उत्तराखंड के सभी संबंधित हितधारकों से अनुरोध करते हैं कि वे इस पहल में सक्रिय रूप से खुद को पंजीकृत करें और इसका पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि साथी को अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए इसे सोशल साइट मेक माई ट्रिप व गो आईबीबो के साथ जोड़ा जा सकता है, ताकि बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच बनाई जा सके। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि उत्तराखंड में साथी पहल के तहत 320 से अधिक इकाइयां पहले ही अपना पंजीकरण करा चुकी हैं। साथी राज्य में पर्यटन उद्योग में हितधारकों को सशक्त करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका
Next: किटी ठगी के मामले में जैन दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.