Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका
  • देहरादून

मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 26/10/2020
06 (27)

देहरादून। मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। पार्टी ने प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी और राज्य की त्रिवेंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। साथ ही उनके कार्यों की जमकर आलोचना की। राजधानी देहरादून के डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में चौक पर धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर पालिका से डोईवाला चौक पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के कार्यों की आलोचना करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान उम्मेद बोरा, मोहित नेगी, नवीन मिश्रा समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। पौड़ी जिले के कोटद्वार में विकास कार्यों में भेदभाव किए जाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर महापौर हेमलता नेगी का पुतला फूंका। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सहायक नगर आयुक्त को सौंपा। प्रदर्शनकारी पार्षदों का आरोप था कि भाजपा और समर्थित पार्षदों के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। विकास कार्यों के मामले में भी कांग्रेस के पार्षदों को तरजीह दी जा रही है। फरवरी 2020 में दो हजार लाइटें खरीदे जाने के बावजूद अभी तक यह वार्डों में नहीं लगाई गई हैं। इस कारण निगम के ग्रामीण क्षेत्र अंधकार में हैं। वहीं, फरवरी माह से अभी तक निगम की बोर्ड बैठक भी नहीं हुई है, जबकि अन्य निगमों में कोविड-19 के नियमों के तहत बैठकें हुई हैं। कहा कि एक ही वॉर्ड में तीन-तीन टेंडर निर्गत किए जा रहे हैं, जबकि अन्य वार्ड विकास की राह देख रहे हैं। सफाई कर्मियों की तैनाती भी वॉर्डों में समान रूप से नहीं की जा रही है।
आरोप है कि कोविड-19 के तहत निगम की ओर से खरीदी गई सामग्री के ब्योरा के बारे में भी पार्षदों को अवगत नहीं कराया गया है। पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी भी दी। पुतला फूंकने वालों में सौरव नौडियाल, कमल नेगी, कुलदीप रावत, मनीष भट्ट, जयदीप नौटियाल, नीरुबाला खंतवाल, लीला देवी, ज्योति सिंह, रितु चमोली व गायत्री भट्ट आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस के सामने प्रदेश में सबसे बड़ी चुनौती दिग्गजों को साधने की
Next: पर्यटन मंत्री महाराज ने की पर्यटन उद्योगों को साथी एप से जुडऩे की अपील

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.