Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किटी ठगी के मामले में जैन दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

किटी ठगी के मामले में जैन दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 26/10/2020
rns featured image new

देहरादून। किटी के नाम पर महिला से हुई करीब एक लाख रुपये की ठगी के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार जैन दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। करीब एक साल पुराने मामले में पहले महिला ने पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। पुलिस के अनुसार अनीता कहर निवासी इंजीनियर एन्कलेव जीएमएस रोड का आरोप है कि बालाजी ट्रेडर्स नाम से संचालित होने वाली किटी में उन्होंने भी निवेश किया था। पंद्रह महीने तक किस्त की रकम जमा की। 19 जनवरी 2019 को किटी पूरी होने के बाद पैसे लेने के लिए किटी संचालक के घर गईं तो धमकी और गाली-गलौज की गई। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर अनीता की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव की कोर्ट में अर्जी लगाई गई। कोर्ट ने बीते मंगलवार को साहिबा जैन, पत्नी निशांत जैन निवासी कैनाल रोड, निशांत जैन निवासी इंद्रबाबा मार्ग कैनाल रोड, ममता पुण्डीर निवासी दीपलोक कॉलोनी और विजय लक्ष्मी तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटन मंत्री महाराज ने की पर्यटन उद्योगों को साथी एप से जुडऩे की अपील
Next: सार्वजनिक रूप से माफी मांगने पर ही होगी भाजपा में शामिल बागियों की वापसी : हरीश रावत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.