Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘पर्वतीय क्षेत्रों में आजीविका सुरक्षा हेतु उन्नत कृषि तकनीकें’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

‘पर्वतीय क्षेत्रों में आजीविका सुरक्षा हेतु उन्नत कृषि तकनीकें’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 27/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के प्रक्षेत्र हवालबाग में 24 से 26 जून तक ‘पर्वतीय क्षेत्रों मे आजीविका सुरक्षा हेतु उन्नत कृषि तकनीकें’ विषय पर तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखण्ड-बेतालघाट, जनपद नैनीताल से 35 पुरूष एवं 5 महिला कृषकों ने सहभागिता की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को संजीवनी विकास एवं जनकल्याण समिति तथा अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा विविध विषयों पर व्याख्यान एवं प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए, जिनमें मडुवा, चुआ जैसी मोटे अनाज फसलों की वैज्ञानिक खेती, विभिन्न प्रकार की मक्का की वैज्ञानिक खेती, मोटे अनाजों की उन्नत सस्य क्रियाएं, बीज उत्पादन तकनीक, कीट एवं रोग प्रबंधन, संरक्षित तकनीक द्वारा सब्जियों का उत्पादन, जल प्रबंधन, मशरूम उत्पादन, जैविक खेती व मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन से संबंधित विषय किसानों के साथ साझा किए गए। इसके अतिरिक्त कृषि में आय बढ़ाने वाले नए आयामों, तकनीकों आदि के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गयी। इस अवसर पर प्रतिभागी कृषकों को संस्थान द्वारा एक किट भी वितरित की गई, जिसमें वीएल मडुवा 400, वीएल चुआ 110, दूनागिरी मूली, एवं हाथीकान सरसों की उन्नत प्रजातियों के बीज, कुरमुला प्रबन्धन हेतु डब्ल्यू जी पी एस बी 2 पाउडर तथा मडुंवे के प्रसंस्करित उत्पाद शामिल थे। कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए एवं उनके अनुभवों पर एक खुला संवाद सत्र आयोजित किया गया। कृषकों ने कार्यक्रम को अत्यंत लाभकारी, शिक्षाप्रद और व्यावहारिक जानकारी से भरपूर बताया। कार्यक्रम का समन्वयन एवं संचालन संस्थान के वैज्ञानिक डॉ अमित ठाकुर, डॉ नवीन चंद्र गहत्याड़ी, डॉ राजेंद्र प्रसाद मीणा द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएलएसए ने दूरस्थ क्षेत्रों में आयोजित किए विधिक जागरूकता शिविर
Next: वनों से 7 हजार क्विंटल पिरूल का किया गया है संग्रहण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.