Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डीएलएसए ने दूरस्थ क्षेत्रों में आयोजित किए विधिक जागरूकता शिविर
  • अल्मोड़ा

डीएलएसए ने दूरस्थ क्षेत्रों में आयोजित किए विधिक जागरूकता शिविर

RNS INDIA NEWS 27/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के मार्गदर्शन में सचिव शचि शर्मा द्वारा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। यह शिविर ग्राम तल्ली तोली, श्री कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठम डोल आश्रम और ग्राम ढौली टकोली में आयोजित किए गए। शिविरों की शुरुआत नालसा थीम गीत ‘एक मुठ्ठी आसमान’ के साथ हुई। सचिव शचि शर्मा ने शिविर में मौजूद लोगों को बच्चों के अधिकारों, चाइल्ड लाइन नंबर 1098, आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना 2010, महिला प्रतिकर योजना 2020, पोक्सो अधिनियम, पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, यौन उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों की पीड़ित/उत्तरजीवी महिलाओं के लिए उत्तराखंड मुआवजा योजना 2020, हेल्पलाइन नंबर 15100, निःशुल्क विधिक सहायता, और विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना एवं कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। साथ ही, विषय से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। शिविरों के आयोजन में अधिकार मित्र महेंद्र सिंह, सुनीता रानी, किरण आर्या और अमर प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सचिव शचि शर्मा ने थाना लमगड़ा स्थित लीगल एड क्लीनिक तथा जलना में संचालित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इन दौरान अधिकार मित्र एडविन व्हीलर और किरण आर्या भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी जिला अस्पताल में वीडियो एंडोस्कोपी जांच शुरू
Next: ‘पर्वतीय क्षेत्रों में आजीविका सुरक्षा हेतु उन्नत कृषि तकनीकें’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.