Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पारिवारिक विवाद में पति ने ट्रक के आगे लगाई छलांग, गंभीर
  • ऊधम सिंह नगर

पारिवारिक विवाद में पति ने ट्रक के आगे लगाई छलांग, गंभीर

RNS INDIA NEWS 22/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। सोमवार को किच्छा हाईवे पर पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने आवेश में आकर चलते ट्रक के आगे छलांग लगा दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक दंपति अपने बच्चों के साथ किच्छा हाईवे पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने अचानक डिवाइडर फांदकर हाईवे के दूसरी ओर पहुंचते हुए सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के आगे छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक युवक ट्रक के अगले टायर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पत्नी और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। मौके से गुजर रहे राहगीर लालपुर निवासी सूरज कुमार ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को टेम्पो से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रथम दृष्ट्या यह पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिनसर के आसपास गांवों में जंगली जानवरों की बढ़ी आवाजाही पर ग्रामीणों ने जताई चिंता
Next: पूर्व मुख्यमंत्री की फर्जी पोस्ट करने वाले पर कार्रवाई की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.