Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पेट्रोल खत्म होने पर महिला ने मांगी थी मदद, दरिंदों ने बच्चों के सामने किया रेप, दोषियों को सजा-ए-मौत
  • अंतरराष्ट्रीय

पेट्रोल खत्म होने पर महिला ने मांगी थी मदद, दरिंदों ने बच्चों के सामने किया रेप, दोषियों को सजा-ए-मौत

RNS INDIA NEWS 22/03/2021
rns featured image new

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में हुए एक दुष्कर्म मामले में वहां की अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। लाहौर की एंटी टेरेरिज्म कोर्ट ने आबिद माल्ही और शफकत अली को एक महिला के साथ रेप का दोषी मानते हुए सजा-ए-मौत सुनाई है। गौर हो कि पाकिस्तान में यह पहला मौका है, जब गैंगरेप मामले में अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। इन दोनों दोषियों ने पिछले साल लाहौर-सियालकोट मोटरवे पर महिला के साथ दरिंदगी की थी। अदालत ने गुरुवार को अपना फैसला सुरक्षित रखा था।
एंटी टेरेरिज्म कोर्ट के जज अरशद हुसैन भट्ट ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। लाहौर कैंप जेल में मामले की सुनवाई हुई। जज शाम करीब पांच बजे जेल में ही पहुंचे और 25 मिनट की सुनवाई के बाद अपना फैसला सुना दिया। दोनों दोषियों को उम्रकैद और 50-50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा भी सुनाई गई है। स्थानीय मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यह फैसला सुनाया गया।
दोषियों को कैंप जेल से कोट लखपत जेल भेजा जाएगा, जहां उन्हें मौत की सजा दी जाएगी। करीब साढ़े छह महीने पहले हुए इस मामले में 50 से ज्यादा गवाह पेश हुए। इनकी गवाही के आधार पर अदालत ने अपना फैसला सुनाया।
9 सितंबर, 2020 को बीच सडक़ पर हुए इस हादसे ने पूरे पाकिस्तान को गुस्से से भर दिया था। महिला अपने बच्चों के साथ जा रही थी और लाहौर-सियालकोट मोटरवे पर उसकी कार का पेट्रोल खत्म हो गया। उसे मदद की दरकार थी, लेकिन आबिद माल्ही और शफकत अली ने बंदूक की नोक पर महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। वो भी उसके बच्चों के सामने। यही नहीं इसके बाद इन दोनों ने महिला से करीब एक लाख रुपये, गहने और एटीएम कार्ड भी छीन लिए।
इस घटना के बाद पूरे पाकिस्तान में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए थे। लोगों ने सरकार से भी जवाब मांगने शुरू कर दिए थे। इसके बाद पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस घटना पर ‘सख्त’ कार्रवाई करने का भरोसा जताया था। इसके बाद कानून पास किया गया कि दुष्कर्मियों का बधियाकरण कर दिया जाएगा। इस कानून के मसौदे में पुलिस में महिलाओं की भूमिका बढ़ाना, दुष्कर्म मामलों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और गवाहों की सुरक्षा जैसी चीजों को शामिल किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिवारों पर कर्ज बढ़कर जीडीपी के 37.1 प्रतिशत पर, बचत घटकर 10.4 प्रतिशत पर : रिजर्व बैंक
Next: राज्यपाल मलिक को वार्ताकार बनाने का नहीं है सरकार का इरादा

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.