Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परिवहन विभाग की नई तबादला नीति के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोला
  • देहरादून

परिवहन विभाग की नई तबादला नीति के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोला

RNS INDIA NEWS 08/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरुण पांडे के नेतृत्व में परिवहन विभाग के प्रवर्तन कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से अनुरोध किया कि वो परिवहन मुख्यालय से भेजे गए नई नीति के प्रस्ताव को किसी सूरत में मंजूरी नहीं दें। प्रवर्तन कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार बहुगुणा, परिवहन कर अधिकारी संगठन के प्रदेश महामंत्री अनिल नेगी ने कहा कि राज्य में वर्ष 2017-18 से तबादला कानून ऐक्ट लागू है। यह सभी विभागों पर एक समान रूप से लागू है। लेकिन विभाग केवल 200 कर्मचारियों के लिए अलग से तबादला नीति तैयार कर रहा है। यह बेहद अजीबोगरीब स्थिति है। नई नीति के बाबत शासन को भेजे गए प्रस्ताव कई विसंगतियां भी हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि केवल फील्ड कर्मचारियों को परेशान करने के लिए नई नीति बनाई जा रही है। संयुक्त परिषद अध्यक्ष पांडे ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के इस प्रस्ताव की वजह से कर्मचारियों में भय और रोष का माहौल है। यदि नई नीति को जबरन थोपा गया तो उसका विरोध किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कर्मचारियों को नियमानुसार उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। कहा कि भविष्य में होने वाली बैठक में उनकी आपत्ति का भी प्रमुखता से संज्ञान लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में परिवहन कर अधिकारी संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नन्दन आर्य , कोषाध्यक्ष महिपाल दत्त पपनोई , संगठन मंत्री जितेंद्र बिष्ट, जगदीश चंद्र, संयुक्त मंत्री गोविंद सिंह, प्रवर्तन कर्मचारी संगठन के महामंत्री महेंद्र सिंह बोरा, उपाध्यक्ष नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, बारूमल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार
Next: देहरादून में चकराता की महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.