Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परिवहन कारोबार के दोबारा गति पकड़ने से कारोबारी उत्साहित
  • देहरादून

परिवहन कारोबार के दोबारा गति पकड़ने से कारोबारी उत्साहित

RNS INDIA NEWS 01/07/2021
rns featured image new

ऋषिकेश से टिहरी और उत्तरकाशी के विभिन्न रूटों पर 17 बस सेवाओं का संचालन शुरू

देहरादून। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार आ रही कमी और कोविड कर्फ्यू में मिली छूट के बाद अब पहाड़ी रूटों की परिवहन सेवा फिर से पटरी पर आने लगी है। ऋषिकेश से टिहरी और उत्तरकाशी जनपद के लिए विभिन्न रूटों पर 17 बस सेवाओं का संचालन शुरू हो गया है। धीरे-धीरे अब यात्रियों की संख्या बढऩे लगी है। परिवहन कारोबार के दोबारा गति पकडऩे से कारोबारी भी उत्साहित हैं। मालूम हो कि बसों में 50 प्रतिशत सवारी का नियम लागू होने से नाराज परिवहन कारोबारी पर्वतीय रूटों पर वाहनों का संचालन नहीं कर रहे थे। इसके बाद राज्य सरकार ने 50 प्रतिशत सवारी की बाध्यता खत्म करने की घोषणा की थी। वाहनों का संचालन ठप होने के कई दिनों बाद 14 जून से पर्वतीय रूटों पर सवारियों के अनुरूप बसों का संचालन शुरू किया गया था। शुरूआत में टिहरी और उत्तरकाशी जनपद के रूटों पर मात्र दो-तीन बस सेवाएं आरंभ की गई। पर्वतीय रूट पर बसों के संचालन को मंगलवार को 16 दिन हो गए। अब लगभग 50 प्रतिशत बसें पहाड़ के विभिन्न रूटों पर दौडऩे लगी हैं। टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेन्द्र नेगी ने बताया कि उत्तरकाशी के साथ ही टिहरी जनपद के घनसाली, लंबगांव, पिपरी, चंबा, नरेंद्रनगर रूट पर नियमित 34 से अधिक बस सेवाएं हैं। इनमें से वर्तमान में 17 बस सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। हालांकि रुद्रप्रयाग और गोपेश्वर रूट पर सवारियों की कमी के चलते अभी दो-तीन बस सेवाएं ही शुरू हो सकी हैं। जल्द परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से सुचारु होने की उम्मीद है। यातायात सहकारी संघ अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने बताया कि फिलहाल बाहरी राज्यों की बसों का उत्तराखंड में प्रवेश बंद है। रोडवेज की बसें भी बाहरी राज्यों में नहीं जा रही है। उत्तराखंड रोडवेज की बसें उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में चलने के बाद पर्वतीय रूट पर सवारियों की संख्या और बढ़ेगी। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 5 लाख विदेशी यात्रियों को मुफ्त में टूरिस्ट वीजा देगी सरकार
Next: नाबालिग के अपहरण व दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.