Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 5 लाख विदेशी यात्रियों को मुफ्त में टूरिस्ट वीजा देगी सरकार
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

5 लाख विदेशी यात्रियों को मुफ्त में टूरिस्ट वीजा देगी सरकार

RNS INDIA NEWS 01/07/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल पर्यटन उद्योग को राहत देने और यात्रा गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की योजना के तहत केंद्र सरकार ने कहा कि वह 31 मार्च 2022 तक पर्यटक वीजा मुफ्त में देगी। यात्रा उद्योग के लिए वित्तीय राहत पैकेज के हिस्से के रूप में, वित्त मंत्री सीतारमण ने घोषणा की कि पहले 5 लाख पर्यटकों के वीजा मुफ्त जारी किए जाएंगे। विदेशी टूरिस्टों को वीजा की अनुमति मिलते ही इस स्कीम का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा उद्योग की मांगों में से एक है, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इस कदम का वित्तीय प्रभाव 100 करोड़ रुपये के दायरे में होने की उम्मीद है।
यह योजना 31 मार्च 2022 तक या 5,00,000 वीजा जारी होने तक, जो भी पहले हो, तक लागू रहेगी। यह लाभ प्रति पर्यटक एक बार ही मिलेगा।
2019 में लगभग 1.93 करोड़ विदेशी पर्यटकों ने भारत का दौरा किया और छुट्टियां बिताने व व्यापार पर 30.098 अरब डॉलर खर्च किए। भारत में एक विदेशी पर्यटक के लिए औसत दैनिक प्रवास 21 दिन है। भारत में एक पर्यटक का औसत दैनिक खर्च लगभग 34 डॉलर (2,400 रुपये) आंका गया है।
कोरोना की मार से टूट चुके टूरिज्म सेक्टर के लिए वित्त मंत्री ने राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौरा कन्या धन योजना से वंचित कन्याओं को धनराशि का भुगतान शीघ्र किया जाय: उक्रांद
Next: परिवहन कारोबार के दोबारा गति पकड़ने से कारोबारी उत्साहित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.