Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पानी की निकासी के लिए मंडलसेरा के लोगों का प्रदर्शन
  • बागेश्वर

पानी की निकासी के लिए मंडलसेरा के लोगों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 05/08/2023
rns featured image new

बागेश्वर। मंडलसेरा के लोगों की जलभराव की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। बारिश में कुंती नाला मुसीबत का कारण बन गया है। जलभराव और मलबा घुसने से दो दिन से परेशान लोगों ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, जबकि एक दिन पहले उन्होंने तहसीलदार और ईओ नगर पालिका का घेराव किया। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी है। इधर, मौसम विभाग के औरेंज अलर्ट की चेतावनी से लोग परेशान हैं।
मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड की सभासद रूपा देवी के नेतृत्व में मंडलसेरा की महिलाएं और अन्य लोग शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि तीन अगस्त को हुई अतिवृष्टि से उनके घरों में पानी और मलबा घुस गया था। लगातार हो रही बारिश से जानमाल का खतरा बना हुआ है। कुंती नाले की निकासी नहीं होने से नाले का पानी उनके घरों में घुस रहा है। पिछले आठ सालों से वह समस्या के समाधान की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन प्रशाासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कुंती नाले की निकासी सरयू नदी तक करने की मांग की है। मांग करने वालों में रेखा मेहता, पर्वती देवी, मुन्नी गोस्वामी, भागीरथी देवी, रजनी शाही, ललिता मनोज राठौर, भुवन चौबे, जानकी चौबे, कमल भैसोड़ा, कमला मर्तोलिया, कन्हैया सिंह, मनोज खेतवाल, मीना, गरिमा, सारिका सिंह, सिवा परवीन, गीता वर्मा पुष्पा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशीले इंजेक्शनों के साथ दो युवक गिरफ्तार
Next: बागेश्वर में जल्द बनेगा कामकाजी महिला छात्रावास

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डीएम पांडे ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.