Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पांगला क्षेत्र में भालू के आतंक से लोग परेशान
  • पिथौरागढ़

पांगला क्षेत्र में भालू के आतंक से लोग परेशान

RNS INDIA NEWS 27/11/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  पांगला क्षेत्र में भालू की दशहत से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिलाएं घास काटने से डर रही है और स्कूल जाने वाले बच्चे काफी भयभीत हैं। गुरुवार को पांगला के युवा जनसरोकारों से जुडे भवान बिष्ट के नेतृत्व में 121 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचे। भवान ने बताया कि 14 नवंबर को भालू ने जयकोट में घास काटते हुए महिला नारु देवी व मीना देवी को घायल कर दिया। 21 नवंबर को लंकारी से पास नरेंद्र सिंह कार्की को भालू ने हमला कर घायल कर दिया,हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में नरेंद्र का उपचार चल रहा है। भालू के हमले से बचने के प्रयास में 22 नवंबर को पांगला निवासी नीरज सिंह बडाल की मौत हो गई। वन्यजीवों की दशहत से लोग काफी परेशान हैं,स्कूल जाने वाले बच्चों का अध्ययन,महिलाओं व किसानों के दैनिक कार्य काफी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने भालू की सक्रियता पर नजर रखने,वन विभाग की गश्त व पांगला,जयकोट,लंकारी क्षेत्र में रैपिड रिस्पॉन्स टीम स्थापित करने व घायलों व मृतक परिवारों को मुआवजा देने की मांग उठाई। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा व डीएफओ को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, नवीन बिष्ट ,नीतिल बिष्ट ,अशोक जोशी ,कैलाश बडाल, मनोज बडाल ,जगदीश बिष्ट सहित अन्य युवा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गूलरभोज में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
Next: जिलेटिन ट्यूब मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.