Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलेटिन ट्यूब मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

जिलेटिन ट्यूब मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में 161 जिलेटिन ट्यूब बरामदगी के मामले में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा द्वारा मामले के सभी संलिप्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए दिए गए सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने लगातार तलाशी अभियान तेज किया हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने मुकदमा संख्या 19/2025, धारा 4(क) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम/288 बीएनएस से जुड़े वांछित आरोपी ललित सिंह पाटनी उर्फ लवी को बुधवार को भिकियासैंण से गिरफ्तार किया। पूछताछ में ललित पाटनी ने बताया कि वर्ष 2016-17 में वह और प्रशांत कुमार विष्ट तीन किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य के पार्टनर थे। चट्टान कटान के लिए उसने अपने ठेकेदार पिता से जैलीटिन ट्यूब ली थी। उसने बताया कि उसके पिता का अब निधन हो चुका है। पुलिस आरोपी से मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित पाटनी उर्फ लवी (उम्र 35 वर्ष), पुत्र दिवान सिंह, निवासी ग्राम और पोस्ट पाटी, थाना पाटी, जनपद चंपावत के रूप में हुई है। कार्रवाई में एसओजी प्रभारी भुवन जोशी, थानाध्यक्ष देघाट और विवेचक अजेंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट, कांस्टेबल कमल गोस्वामी, सुरेंद्र सिंह, राकेश भट्ट, राजेश भट्ट, इरशाद उल्ला, अवधेश कुमार, गणेश पांडे और चंदन सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांगला क्षेत्र में भालू के आतंक से लोग परेशान
Next: धौलछीना पुलिस ने 302 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.