Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन
  • चमोली

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2023
35- (1)

चमोली। बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। साथ ही बदरीनाथ में आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ में साक्षात प्रभू विराजमान हैं। बदरीनाथ देवताओं और संतों की भूमि है। बदरीनाथ में साधनारत खाक चौक वाले महाराज और बदरीनाथ में भागवत कथा कर रहे पंडित त्रिपाठी की भगवान सेवा चरणानुराग का जिक्र करते हुए पंडित शास्त्री ने कहा इस तप और देवता की प्रिय भूमि के संतों को मैं प्रणाम करता हूं। रविवार को पंडित धीरेन्द्र शास्त्री हैलीकॉप्टर से बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बदरीनाथ की पवित्र तुलसी माला से किया। बदरीनाथ पहुंचने के बाद पंडित धीरेन्द्र शास्त्री 3:45 बजे बदरीनाथ मंदिर में पहुंचे। मंदिर परिसर के सिंहद्वार पर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का वेद मंत्रों और स्वति पाठ से पंडितों, वेद पाठियों ने भव्य और सनातन धर्म की मान्यताओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद पंडित शास्त्री ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। भगवान बदरी विशाल के महात्म्य के बारे में सभी विद्धत जनों से विनम्र भाव से जानकारी प्राप्त की। मंदिर के सभा मंडप में बैठ कर ध्यानावस्था में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने भगवान के श्री विग्रह का दर्शन कर पूजा अर्चना की। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने बदरीनाथ के नैसर्गिक सौंदर्य की भी सराहना की। नर नारायण पर्वत , पवित्र अलकनंदा नदी को भी प्रणाम किया ।

मंदिर खुलने का किया इंतजार
बदरीनाथ पहुंचे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने मंदिर नियमों का पूरी तरह पालन किया। जब वे बदरीनाथ पहुंचे। उस समय नियमानुसार मंदिर बंद था। निश्चित समय पर मंदिर फिर खुला। उसके बाद पंडित शास्त्री ने मंदिर में पहुंच कर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं की बाहर काफी भीड़ लगी रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टौंस नदी में लापता हुए किशोर का शव बरामद
Next: डीएम ने किया सिरोबगड़ में निर्माणाधीन इंटेक वेल का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.