Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • डीएम ने किया सिरोबगड़ में निर्माणाधीन इंटेक वेल का निरीक्षण
  • रुद्रप्रयाग

डीएम ने किया सिरोबगड़ में निर्माणाधीन इंटेक वेल का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 04/06/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जल जीवन मिशन में बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ में निर्माणाधीन इंटेक वेल का रविवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल निगम के अफसरों एवं कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके लिए श्रमिकों की संख्या को बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पानी की समस्या से जूझ रहे बच्छणस्यूं क्षेत्र के कई गांवों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन में 20 करोड़ की लागत से तैयार हो रही योजना से बच्छणस्यूं क्षेत्र के 41 राजस्व गांव और 60 तोक भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने संबंधित अफसरों को योजना की प्रगति आख्या हर माह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इंटेक वेल, मैन पंपिंग स्टेशन तथा छांतीखाल में तैयार हो चुके 25 हजार लीटर की क्षमता वाले टैंक व पंप हाउस का भी निरीक्षण किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अफसरों के साथ बायपास पुल से सिरोबगड़ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को पुल में हो रहे पानी के रिसाव तथा गड्ढे को दुरुस्त करने, नरकोटा पुल एप्रोज, अनावश्यक जाम, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के साथ ही भूस्खलन क्षेत्र सिरोबगड़ में साईन बोर्ड लगाए के निर्देश दिए। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि के ईई राजवीर सिंह चौहान, पेयजल निगम के ईई नवल कुमार, एई विनोद सेमवाल सहित कई अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के कर्मचारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन
Next: प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 9 साल में देश के हर वर्ग का कल्याण हुआ है: अग्रवाल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.