Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • झनकट में हुई बैंक लूट के मामले में 20 संदिग्धों से की पूछताछ
  • ऊधम सिंह नगर

झनकट में हुई बैंक लूट के मामले में 20 संदिग्धों से की पूछताछ

RNS INDIA NEWS 16/04/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। सात अप्रैल को झनकट के बैंक में दिन दहाड़े बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर हथियार के दम पर हुई लूट का एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं हुआ है। इस मामले में पुलिस की जांच यूपी में चल रही है। अब तक कोतवाली पुलिस यूपी के बीस संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। शुक्रवार को पुलिस नवाबगंज में बदमाशों की तलाश में घूम रही है।
खटीमा में गुरुवार सात अप्रैल को बैंक ऑफ बड़ौदा की झनकट शाखा में दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बैंक कर्मियों को बंधक बना स्ट्रांग रूम में बंद कर 4 लाख 83 हजार रुपये लूट लिए थे। 10 मिनट में ही वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक कर्मियों को स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर बाहर निकाला। घटना शाम को साढ़े चार बजे की थी, जब बैंक में दो बदमाश घुसे। बैंक में घुसे एक बदमाश में हाथ में पिस्टल और सिर में हेलमेट था और मुंह पर गमछा बंधा था। जबकि दूसरे के मुंह पर गमछा था और हाथ में चाकू था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों को यूपी के पीलीभीत जनपद में तलाश की। पुलिस अब नवाबगंज में अपराधियों की तलाश कर रही है। अपराधी झनकट में लूट करने के बाद वनगंवा गांव में कई बार बाइक से राउंड लगा रहे थे। बाइक की हेडलाइट में पुलिस लिखा हुआ है। जिसमें लाल /नीला यूपी पुलिस के कलर का निशान बना हुआ है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अपराधियों के तार नवाबगंज से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब नवाबगंज में अपराधियों की तलाश कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूटी सवार युवक लापता
Next: पंडा बाईपास पर आंधी से गिरा पेड़, एक घंटे सड़क रही बंद

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.