Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। हिमनगरी की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। कहा क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टर न होने से यहां के लोगों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय या अन्य शहरों की दौड़ लगानी पड रही है। स्कूलों में शिक्षक नहीं है, जिससे छात्रों का भविष्य संकट में है। पशुपालन से आजीविका चला रहे किसानों के मवेशियों के उपचार को डॉक्टर नहीं है। बावजूद इसके उनकी परेशानी को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। रविवार को क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रतिनिधियों ने तहसील कार्यालय में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। टैक्सी यूनियन व होटल संघ ने भी उनके आंदोलन को समर्थन दिया। प्रतिनिधियों व टैक्सी यूनियन व होटल संघ के पदाधिकारियों ने कहा सीमांत तहसील आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन प्रभावितों का उपचार करने को अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है। क्षेत्र की महिलाओं के उपचार को यहां के सबसे बड़े अस्पताल सीएचसी में विशेषज्ञ महिला चिकित्सक का पद सालों से रिक्त चल रहा है। मामूली रोग के उपचार को भी महिलाओं को जिला मुख्यालय की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्कूलों में शिक्षकों के पर रिक्त चल रहे हैं, जिससे छात्रों का भविष्य संकट में है। बावजूद इसके नई शिक्षा नीति की सफलता के दावे हो रहे हैं। पशुपालन से आजीविका चला रहे किसानों के मवेशियों के उपचार के लिए पशु चिकित्सक की तैनाती सरकार नहीं कर सकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी जनपद में बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
Next: भोजनमाताओं ने सम्मेलन कर लंबित मांगों पर की चर्चा

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.