Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • भोजनमाताओं ने सम्मेलन कर लंबित मांगों पर की चर्चा
  • टिहरी

भोजनमाताओं ने सम्मेलन कर लंबित मांगों पर की चर्चा

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
rns featured image new

नई टिहरी। उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन टिहरी शाखा के जिला सम्मेलन में भोजनमाताओं ने लंबित समस्याओं पर चर्चा की। भोजनमाताओं ने सरकार से समस्याओं के निराकरण की भी मांग की। रविवार को उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन का सम्मेलन में संगठन की तीन संसदीय अध्यक्ष लक्ष्मी पंवार, जगदंबी बडोनी और ममता महर की अध्यक्षता में सामुदायिक मिलन केंद्र बौराड़ी में संपन्न हुआ। सम्मेलन में सीटू जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राणा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को देशी विदेशी कॉरपोरेट घरानों के हाथों में बेचा रहा है। जिसके कारण संगठित क्षेत्र में रोजगार तेजी से घट रहे हैं। सार्वजनिक शिक्षा को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। परिणाम स्वरुप सरकारी विद्यालय बंद हो रहे हैं। जिसका सीधा असर भोजन माताओं की रोजी-रोटी पर पड़ा रहा है। भोजनमाता की जिला सचिव मंजू नेगी ने कहा कि बीते वर्ष प्रदेश सरकार ने भोजनमाताओं का मानदेय पांच हजार रुपये करने की घोषणा की थी, लेकिन एक वर्ष बाद भी उनका मानदेय नहीं बढ़ पाया। कहा विद्यालयों में छात्र संख्या कम होने के कारण लगातार भोजनमाताओं को हटाया जा रहा है,और उन्हें किसी प्रकार का प्रतिकर भी नहीं दिया जा रहा है। कहा आगामी दिनों में भोजन माता मांगों को लेकर संघर्ष तेज करेंगी। उन्होंने सरकार से शीघ्र उनकी मांगों पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। सम्मेलन के बाद भोजनमाताओं की 41 सदस्यीय कार्यकारणी का गठन किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
Next: भाजपा ने सेवा पखवाड़े पर चलाया स्वच्छता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.